फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बेखौफ बदमाश...बेटी के घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी महिला, नशा सूंघाकर जेवरात और बैग लूटा

Mon, 07 Oct 2024 08:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

महिला के पास बाइक सवार दो युवक आए। कहा कि वह उसे देवबंद तक छोड़ देंगे। महिला ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसी बीच एक युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाया और महिला को ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी के घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने नशा सूंघाकर जेवरात लूट लिए। लूट के बाद बदमाशों ने उसे मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर लेजाकर छेाड़ दिया। होश आने के बाद महिला ने सिविललाइंस कोतवाली पहुंचकर मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव निवासी मालदेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी की देवबंद में ससुराल है। सोमवार को वह अपनी बेटी के पास जाने के लिए घर से निकली थी। वह सेना अस्पताल तिराहे के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच महिला के पास बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने महिला से पूछा कि उन्हें कहां पर जाना है।

महिला ने उन्हें बताया कि वह देवबंद में अपनी बेटी के घर जा रही हैं। जिस पर युवकों ने कहा कि वह भी देवबंद जा रहे है। वह उसे देवबंद तक छोड़ देंगे। महिला ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठा युवक महिला के पास पहुंचा। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती। युवक ने महिला को नशीला पदार्थ सूंघा दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन


Roorkee: गैंगस्टर ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड शिक्षक को लगी गोली, परिवार ने छिपकर बचाई जान

विज्ञापन

आरोप लगाया कि बदमाशों ने बेहोश होने के बाद उसे बाइक पर बैठाया और अपने साथ ले गए। बदमाशों ने उसके गहने लूट लिए। इसके बाद उसे मंगलौर क्षेत्र के गंगनहर पटरी किनारे स्थित जंगल में छोड़कर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो उसने खुद को मंगलौर क्षेत्र में गंगनहर पटरी किनारे पड़े हुए पाया। महिला ने बताया कि उसका बैग भी गायब था।

बैग में नकदी और अन्य सामान था। महिला वहां से किसी तरह से अपने गांव में पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इस मामले में महिला ने कोतवाली सिविललाइंस पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें