शोर सुनकर मोके पर आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस घायलों को इमलीखेड़ा चौकी ले गई। जहां से उन्हें मेडिकल के लिए भेजा गया।
थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि कुछ माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सोमवार को मामला ज्यादा बढ़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।