फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में डकैतीः खुलासे के लिए आठ टीमें छानबीन मे जुटीं, यूपी, हरियाणा, पंजाब हुईं रवाना

Fri, 09 Jul 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

शंकर आश्रम के पास ज्वैलर्स शोरूम में डकैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में शंकर आश्रम के पास गुरुवार को आभूषण शोरूम में दो करोड़ की डकैती की वारदात के खुलासे के लिए बनाई गई आठ टीमें  यूपी, हरियाणा, पंजाब के लिए रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार में डकैती: घटना के खुलासे के लिए बनाई आठ टीमें, दरोगा पर गिरी गाज, कोतवाल को अल्टीमेटम

शंकर आश्रम के पास ज्वैलर्स शोरूम में डकैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आठ टीमों का गठन किया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) से लेकर जिला पुलिस के इंस्पेक्टरों को खुलासे में लगाया गया है। शोरूम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन शुरू करने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हरिद्वार: ज्वैलर्स शोरूम से हथियारों के बल पर दो करोड़ की डकैती, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, तस्वीरें...

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कराई जा रही
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त कराई जा रही है। यूपी के सीमावर्ती जिलों के थानों से सक्रिय अपराधियों की मौजूदा जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी का कहना है कि डकैती को प्रोफेशनल बदमाशों ने अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि बदमाशों के शोरूम तक आने और वापस जाने वाले रास्तों में घरों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

रोजाना घट रही घटनाएं 
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रोजाना कोई न कोई घटना हो रही है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति कर लौट आते हैं। पुलिस शराब तस्करों, स्मैक तस्करों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाती है। लेकिन जब कोई बड़ी घटना हो जाती है तो लकीर पिटने का काम करती है। 

घटना के खुलासे के लिए ज्वालापुर कोतवाल को सात दिन का समय किया गया है। खुलासा न होने की स्थिति में प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
 - सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार 

विज्ञापन

पुलिस की नाक के नीचे निकले बदमाश 

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के पास मोरातारा ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने के बाद बदमाश हाईवे से न जाकर शहर के अंदर तीन प्रमुख चौराहों से गुजरे। इससे बदमाशों के दुस्साहस का पता चलता है। खास बात यह है कि इन चौराहों पर हर समय पुलिस पिकेट तैनात होती है। इसके बाद बदमाशों ने सबसे बड़ा दुस्साहस नगर कोतवाली के सामने अपनी बाइक छोड़कर पैदल ही निकलकर किया। नगर कोतवाली के बाहर अपर रोड पर पिकेट बनाई गई है जिस पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। 

बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण के शोरूम में डकैती डाली थी। बदमाशों ने स्टाफ गार्ड, शोरूम के मालिक व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर 25 मिनट तक सामान को अपने बैगों में भरा था। डकैती डालने के बाद बदमाशों ने पुलिस को भटकाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार चार बदमाश दो बाइकों पर शहर के चार प्रमुख चौराहों से निकले। इसके बाद बदमाशों ने नगर कोतवाली के बाहर अपनी बाइक छोड़ी और फिर कपड़े बदलकर यात्रियों की भीड़ में गुम हो गए।

आमतौर से माना जाता है कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद सुरक्षित रास्तों की तरफ निकलते हैं। यह पहली घटना है जब बदमाश अलग-अलग दिशाओं में गए हैं। इसके साथ ही बदमाशों ने पुलिस से खुद को बचाने के लिए भीड़ को अपने छिपने का स्थान बनाया। इसके साथ यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश पूरी तरह से शहर के हर रास्ते से वाकिफ थे। 

चोरी की बाइकों के हुआ इस्तेमाल 
डकैती डालने के लिए बदमाशों ने चोरी की बाइकों का इस्तेमाल किया है। शुक्रवार की सुबह नगर कोतवाली के पास मिली बाइक पर हरिद्वार का नंबर मिला था। यह नंबर फर्जी निकला। वहीं चेसिस नंबर से बाइक के बारे में पता किया गया तो वह दिल्ली की निकाली। हरिद्वार पुलिस ने जब दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि इस नंबर बाइक चोरी हुई है। डकैती डालने के बाद बदमाश अलग-अलग रास्तों से गए हैं। दो बदमाश मोती बाजार में जाकर यात्रियों की भीड़ में गुम हो गए। जबकि दो बदमाश चंडीघाट पुल की तरफ जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। वहीं दो बदमाश रुड़की हाईवे की तरफ निकल गए। हर गुट के एक बदमाश के पास बैग दिखाई दे रहा है।  

रेकी करने के बाद तो नहीं दिया घटना को अंजाम 
डकैती की घटना करने के बाद बदमाश इत्मीनान के साथ फरार हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले रेकी की होगी। पुलिस की सर्विलांस टीम डकैती के बाद से ही मोबाइल डाटा की जांच में जुटी है। वहीं सीसीटीवी टीम के साथ ही पुलिस स्थानीय बदमाशों से भी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें