फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जान पहचान वाले ने युवती से तो तीन दोस्तों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पढ़ें अपराध के चौंकाने वाले मामले

Fri, 09 Jul 2021 10:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हरिद्वार की फैक्टरी में काम करने जा रही 17 वर्षीय किशोरी से तीन दोस्तों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में इस जघन्य अपराध के दो मामले सामने आए हैं। एक में युवती ने अपने जान पहचान वाले पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है तो दूसरे मामले में तीन दोस्तों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन


देहरादून निवासी एक युवती ने मसूरी कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि उसके परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने मसूरी के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि देहरादून निवासी एक युवती के अनुसार देहरादून में रहने वाले एक युवक के साथ उसकी जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन


युवक उसे शादी का झांसा देकर मसूरी के एक होटल में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने किसी को नहीं बताने की धमकी दी। युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच थाना कैंट की उप निरीक्षक पिंकी पंवार को सौंपी गई है।

नाबालिग से तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म

हरिद्वार की फैक्टरी में काम करने जा रही 17 वर्षीय किशोरी से तीन दोस्तों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक साल पहले भी दुष्कर्म किया था। आरोपी ने उस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया था। वीडियों को वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के मुताबिक गुरुवार को बहादराबाद क्षेत्र की किशोरी सलेमपुर में स्थित एक फैक्टरी में काम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान वहां पर इमरान नाम का युवक अपने दोस्त शोएब व जिशान के साथ खड़ा था। किशोरी का आरोप है कि तीनों दोस्त उसे जबरदस्ती जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर गई और अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। दोनों बहनें बहादराबाद थाने पहुंचीं और पुलिस से शिकायत की। 

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी ने बताया कि आरोपी इमरान एक साल से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है। इमरान ने शादी का झांसा देकर पिछले साल लॉकडाउन में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस वक्त उसने वीडियो भी बनाई थी।

उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह सालभर से दुष्कर्म कर रहा था और गुरुवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ भी उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इमरान निवासी बुढाहेडी पथरी, शोएब और जिशान निवासी मीरपुर रानीपुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

किशोरी की हत्या की आशंका में युवक गिरफ्तार

घनसाली (टिहरी) से लापता नाबालिग लड़की के पिता ने एक युवक पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार लड़की के कपड़े नदी किनारे से बरामद किए गए हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ नदी में छलांग लगाई थी।

घनसाली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। वे गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे उठे तो 14 वर्षीय बेटी गायब थी। आसपास तलाशने पर उसका पता नहीं चल पाया तो शक के आधार पर प्रदीप आर्य उर्फ पप्पू (24) निवासी घनसाली को फोन किया। लेकिन, उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजन बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे।

इसी दौरान पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि हनुमान मंदिर के पास नदी किनारे एक लड़की के चप्पल और कपड़े पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बेटी के कपड़ों को पहचान लिया। उन्होंने आशंका जताई कि प्रदीप ही उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले गया है। थानाध्यक्ष शिवमोहन शाह ने बताया कि प्रदीप को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने नदी में छलांग लगा दी थी। लेकिन वह कुछ दूर ही नदी किनारे लग गया और लड़की बह गई।

पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका जताई कि युवक ने दुष्कर्म करने के बाद उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया होगा। साथ ही उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है। थानाध्यक्ष शिवमोहन शाह ने बताया कि प्रदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  लड़की का पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें