फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो सुपरवाइजरों को गोली मार बदमाशों ने लूटे 12 लाख

Tue, 12 Apr 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • लेबर सप्लायर कंपनी में करते थे काम।
  • ठेका श्रमिकों को बांटने जा रहे थे सैलरी।
  • गोली लगने से दोनों गिर गए नीचे।
विज्ञापन
फाय‌र‌िंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में बाइक सवार हथियारबंद दो बदमाश लेबर सप्लायर कंपनी के दो सुपरवाइजरों को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। अशोका लीलेंड कंपनी के समीप दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दहशत फैल गई। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डीआईजी पीएस सैलाल और एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, अशोका लीलेंड के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों से वारदात की जानकारी ली।
 
प्रीत विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद उमर अंसारी (28) और करतारपुर (बिलासपुर) निवासी सुखपाल (28) ग्राम शिमला बहादुर स्थित लेबर सप्लायर कंपनी एके इंटरप्राइजेज में सुपरवाइजर हैं। कंपनी का अशोका लीलेंड कंपनी में लेबर सप्लायर का ठेका है। मंगलवार को श्रमिकों को वेतन भुगतान करने के लिए उमर और सुखपाल बाइक (यूके06एसी 9784) से शिमला बहादुर से निकले।
विज्ञापन

ओवरटेक कर आगे लगाई बाइक, झोंके फायर

गोली लगते ही दोनों सुपरवाइजर बाइक से गिर गए।
दोनों ने दो बैंकों से नकदी निकाली और अशोका लीलेंड को रवाना हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोका लीलेंड कंपनी गेट से 20 मीटर पहले स्पीड ब्रेकर पर पीछे से अपाचे बाइक में आए दो बदमाशों ने ओवरटेक किया और अपनी बाइक दोनों की बाइक आगे लगा दी। अपाचे में पीछे बैठे बदमाश ने देशी पिस्टल से पहले उमर और फिर सुखपाल पर फायर झोंक दिए।

गोली लगने पर दोनों बाइक से गिर गए। इसके बाद बदमाश उमर से करीब 12 लाख रुपये की नकदी भरा बैग छीनकर दिनेशपुर की तरफ भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल और एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया  तथा अशोका लीलेंड कंपनी गेट पर लगे दो सामान्य और एक हिडन कैमरे की रिकार्डिंग खंगाली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाकेबंदी

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद सभी जगहों पर नाकेबंदी कर दी गई है। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
-पीएस सैलाल, डीआईजी  

घटना के खुलासे के लिए एएसपी की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं। सभी थाना, चौकियों में लुटेरों का हुलिया बताने के साथ ही पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट किया गया है।
-अनंत शंकर ताकवाले, एसएसपी यूएस नगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें