फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020 : दीपावली पर रोडवेज कर्मियों को नहीं मिलेगा अवकाश

Thu, 12 Nov 2020 01:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर अधिक से अधिक रोडवेज बसों का संचालन सुनिश्चित कराने की दिशा में अधिकारियों, चालकों, परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। महाप्रबंधक दीपक जैन के आदेश के मुताबिक 13 से 16 नवंबर तक अवकाश पर रोक रहेगी। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृति किए जाएंगे।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक अपने-अपने डिपो में कार्यशाला में उपस्थित रहकर सुबह आउटशेडिंग का काम सुनिश्चित कराएंगे। डिपो से अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जाएगा। कार्यशाला में तैनात सभी सीनियर फोरमैन, जूनियर फ़ोरमैन, वरिष्ठ और कनिष्ठ केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी गई है कि वे इस अवधि में शत-प्रतिशत उपस्थित रहें।

यह सुनिश्चित कराया जाए कि डिपो की कोई भी बस मार्ग पर जाने से पहले पूरी तरह उसकी तकनीकी जांच की जाए। सहायक महाप्रबंधक पर्याप्त यात्री होने के बाद ही बसों की रवानगी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


प्रवर्तन टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है। कार्यशाला में खड़ी खराब बसों की तत्काल मरम्मत कर सड़कों पर उतारा जाए। सभी मार्गों पर अनुबंधित बसों का संचालन भी सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें