फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैंप कर बाटूंगा आपदा पीडितों को मुआवजा'

Thu, 03 Apr 2014 11:59 AM IST
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए अपने नियत कार्यक्रम से चार घंटे देरी से जोशीमठ पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 31 दिन में उन्होंने समाज के प्रत्येक हिस्से तक पहुंचने की कोशिश की है।
विज्ञापन


20 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
भाजपा ने साढे छह साल में एक हजार पदों पर नियुक्ति नहीं की जबकि हमने इस अल्प समय में 20 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी

उन्होंने कहा कि आपदा पीडितों की हर संभव मदद की जाएगी। मई माह में वे स्वयं जोशीमठ में कैंप कर आपदा प्रभावितों को मुआवजा वितरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा राज्य में अर्थव्यवस्था की रीढ है यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सुचारु यात्रा के लिए धन और संसाधन की कमी आडे नहीं आने दी जाएगी।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को पुन: रोजगार स्थापित करने के लिए वीर चंद्र सिंह गढवाली योजना के तहत ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

विकास कार्यों पर खर्च एक करोड़ धनराशि
दो वर्ष तक ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वैच्छि चक्क बंदी के लिए आगे आने वाले गांवों पर राज्य सरकार एक करोड़ की धनराशि विकास कार्यों पर खर्च करेगी।
विज्ञापन


पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

कहा कि 65 वर्ष के एपीएल और बीपीएल परिवारों को किसान पेंशन योजना शीघ्र शुरु करवाई जाएगी। काबिना मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस काल में विकास का पहिया तेजी से घुमा है।

कहा कि भाजपा ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री के रुप में आगे किया जा रहा है, जो सपने बेचता है। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत भारत का निर्माण किया जाएगा।

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधार गांवों की विकास की रही है। जिसके अनुरुप राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही है।

रोड शो कर मुख्मंत्री ने मांगे वोट
मुख्यमंत्री ने नगर में रोड़ कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। टैक्सी स्टेंड से शुरू हुआ रोड़ शो जीआईसी गेट तक आयोजित किया गया।

पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों और आम जनता से विकास के नाम पर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आहवान किया।

इस मौके पर सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लिंगवाल, अरविंद नेगी, लक्ष्मी लाल शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, राकेश उनियाल, प्रकाश भंडारी, रमेश सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें