फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोल्हूखेत के पास धंसी सड़क, यातायात प्रतिबंधित

Tue, 21 Jul 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश का असर दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। सड़क में कई दरारें पड़ गई हैं। सड़क की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हिस्सा धंसने का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए प्रशासन ने मसूर-देहरादून मार्ग को बंद कर दिया है। मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को फिलहाल मसूरी में ही रुकने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश के कारण पानीवाला बैंड के निकट देहरादून की और सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो सड़क को और अधिक नुकसान पहुंच सकता है। इधर प्रशासन ने खतरे को देखते हुए मसूरी-देहरादून मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। अब अग्रिम आदेश तक मसूरी-देहरादून मार्ग पर वाहनों का जाने की अनुमति नहीं है।
स्थानीय निवासी धर्मेंद्र सिंह, गौरव रावत ने बताया कि संबंधित विभाग को जल्द स्थायी मरम्मत करानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पर्यटकों को भी मौसम के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। कई लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं और निर्माण कार्य भी लगभग ठप हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने कहा कि सड़क पर दरार आई है, स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसडीएम मसूरी के आदेश के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग पर वाहनों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें