फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क निर्माण से प्रतिदिन 30 से 45 मिनट का जाम, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकदी फसल समय से नहीं पहुंच रही मंडी, काश्तकारों को हो रहा है नुकसान
विज्ञापन

- जाम में एंबुलेंस फंसने से बढ़ रही मरीजों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। दिल्ली–यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो से लखवाड़ के बीच डैम टॉप लोहारी के पास जल विद्युत निगम सड़क का निर्माण कर रहा है। बार-बार यातायात रोके जाने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है जिससे लोगों को परेशानी होती है।



सड़क निर्माण के लिए किए जा रहे विस्फोटों के कारण दोनों ओर प्रतिदिन करीब 30 से 45 मिनट तक यातायात बाधित किया जा रहा है। जिससे लंबा जाम लग जाता है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। सुबह के समय अपनी नकदी फसलें लेकर मंडी जाने वाले काश्तकार भी जाम में फंस रहे हैं, जिससे उन्हें मंडी पहुंचने में देर हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन




क्षेत्र के यशपाल सिंह चौहान, शूरवीर सिंह, अमर सिंह, सिद्धू दास और विजयपाल आदि का कहना है कि विस्फोट से पहले कोई सूचना नहीं दी जाती और अचानक दोनों ओर का यातायात रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व सूचना के रोजाना यातायात बंद होने से राजमार्ग से गुजरने वाले पर्यटक, स्थानीय लोग और काश्तकार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों को हो रही असुविधा का संज्ञान है। संबंधी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। अति आवश्यक होने पर ही कम अवधि के लिए यातायात रोकें। जितनी देरी के लिए यातायात रोका जाना है उसके लिए मौके पर दोनों ओर बोर्ड लगाकर यातायात बंद होने तथा खोले जाने का समय लिखा जाए।
- सुरेश तोमर, ईई, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें