दूसरा हादसा हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के सतीकुंड के पास हुआ। बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी पर जा रहे 19 वर्षीय छात्र आर्यन वर्मा पुत्र नीरज, निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत और जगजीतपुर चौक प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर आने पर फरार डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जाएगी।