फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर ने कहा, बस लड़ने वाली है! धैर्य रखें...

Mon, 20 Oct 2014 09:45 PM IST
अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रही यात्रियों की बस सोमवार सुबह सवा छह बजे बैनाकुली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक महिला यात्री घायल हो गई।
विज्ञापन


बस में चालक समेत 36 यात्री सवार थे। बस के ब्रेक फेल हो गए थे। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को चट्टान से टकरा दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

तीर्थयात्रियों में अफरातफरी
पौड़ी गढ़वाल के पीपली गांव निवासी बस चालक ऋषिबल्लभ भट्ट ने तीर्थयात्रियों से ब्रेक फेल होने की बात कहकर धैर्य रखने के लिए कहा। लेकिन तीर्थयात्रियों में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान मुकेश भाई (50) निवासी जामनगर (गुजरात) ने बस से छलांग मारनी चाही, लेकिन वह चट्टान से टकराकर सड़क पर गिर पडे़, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी दौरान अफरा-तफरी में प्रभा निवासी सूरत (गुजरात) घायल हो गईं। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जोशीमठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस ने तीर्थयात्रियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से उतारकर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें