फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगरः दो वाहन दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल

Mon, 14 Sep 2015 08:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चंबा/गजा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-धरासू हाईवे पर दो अलग-अलग वाहन दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। उन्हें श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है। एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रविवार को पेट्रोल का टैंकर ऋषिकेश से चंबा से आ रहा था। बेमुंडा में दुर्घटनाग्रस्त होकर वह सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में जुगुवाल बिजनौर निवासी वाहन चालक अंकुर पुत्र राजाराम, परिचालक कमल सिंह पुत्र ओमकार सिंह घायल हो गए।

घायलों को नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी दुर्घटना सुबह 10 बजे सेलुपानी में हुई। एक मैक्स खाड़ी से चंबा आ रही थी। सेलुपानी में मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में वाहन चालक राकेश (27) पुत्र हर्षपति निवासी जाजल, बेरनी गांव निवासी सुशीला देवी (65) पत्नी सूरजमणी, अदवाणी निवासी समीर (5) पुत्र रोशन, सुशीला देवी (38) पत्नी विक्रम कुमार, कौडार जाजल निवासी पार्वती (27) पत्नी दिवान, आमपाटा निवासी अबलू (52) पुत्र मंगलू घायल हो गए।

सूचना पर नागणी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह राणा और 108 सेवा मौके पर पहुंची। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती किया गया है। जहां घायल सुशीला देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें