उत्तराखंड में बागेश्वर के जोशी गांव-पालड़ीछीना मार्ग पर सोमवार तड़के वैगनार कार खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए।
मृतक और घायल मंडलसेरा के भुल्यूड़ा तोक निवासी हैं। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय नारायण राम सोमवार सुबह कार (यूके-12-ए/3380) से ताकुला मार्ग से जुड़े जोशी गांव-पालड़ीछीना मार्ग से गुजर रहे थे।
उनके साथ गांव के ही कवींद्र कुमार (21) पुत्र नारायण राम और राकेश कुमार (18) पुत्र स्वर्गीय आनंद प्रकाश भी थे।