फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: गंगा में डूबने से बड़ौत के युवक की मौत, अपने तीन साथियों के साथ घूमने आया था ऋषिकेश

Sun, 09 Feb 2025 10:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

दोपहर बाद करीब तीन बजे लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाट पर चार युवक नहा रहे थे। सभी गाजियाबाद के एक कॉलेज के बीटेक के छात्र बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में नहाते समय बड़ौत (उत्तर प्रदेश) का एक युवक डूब गया। वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ ने युवक के शव को गंगा से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाट पर चार युवक नहा रहे थे। सभी गाजियाबाद के एक कॉलेज के बीटेक के छात्र बताए जा रहे हैं। नहाने के दौरान एक युवक का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे पानी में चला गया। जब तक अन्य साथी कुछ सोचते वह नजरों से ओझल हो गया।

National Games: उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन की चमक बरकरार, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीआरएफ ने युवक का रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब आधे घंटे बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया। उसे उपचार के लिए एम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान वैभव शर्मा (20) पुत्र हेमंत शर्मा निवासी बड़ौत के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें