फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: कार सवार युवकों ने हॉकी स्टिक से स्थानीय युवक को पीटा, हवाई फायर कर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 20 Oct 2023 10:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: पुल पर एक कार सवार युवकों की किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। जब एक स्थानीय युवक ने बहस कर रहे इन कार सवार युवकों का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी स्टिक से युवक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फायरिंग कर फरार हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के पास शुक्रवार रात कुछ युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। कार सवार चार युवकों ने हॉकी स्टिक से एक स्थानीय युवक को पीटा। लोगों को डराने के लिए कार सवार एक युवक ने हवाई फायर किया और फरार हो गया। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब नौ बजे चंद्रभागा पुल पर एक कार सवार युवकों की किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। जब एक स्थानीय युवक ने बहस कर रहे इन कार सवार युवकों का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी स्टिक से युवक को पीटना शुरू कर दिया।

Dehradun Registry Fraud: आरोपी देवराज ने बेटी की शादी में इटली जाने के लिए मांगी जमानत, कोर्ट ने की खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मौजूद लोगों को डराने के लिए युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं कार सवार युवक फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर हरी है। 

पर्यटक बताया जा रहा आरोपी युवक

कार का नंबर बाहरी राज्य का बताया जा रहा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि कार सवार युवक पर्यटक है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि कुछ युवकों ने कहासुनी होने पर फायर किया है। युवकों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें