तपोवन में वे गंगा व्यू होटल में रुके हुए थे। बुधवार को वे लोग गंगा किनारे घूमने व नहाने के लिए निकले। इसके लिए वे लोग होटल गंगा व्यू से नदी की तरफ वाले गेट से जंप लगा कर नदी किनारे पहुंचे। दो लोग गंगा किनारे नहाने लगे।
लेकिन इनमें से मेलरॉय डांटे, अपूर्वा केलकर और मधुश्री खुरसांगे आगे निकल गए। उसमें अचानक एक लड़की का पैर फिसल गया। उसे बचाने के चक्कर में उनके दो अन्य साथी भी नदी के तेज बहाव में बह गए।