फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: गंगा में डूबे नोएडा के युवक और पीलीभीत की युवती की तलाश जारी, नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 29 Apr 2024 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: आठ लोगों का ग्रुप दो दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा।  नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से युवक और युवती डूब गए।
विज्ञापन
युवक और युवती की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को नहाने के दौरान युवती समेत दो पर्यटक गंगा में बह गए थे। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। वहीं, सोमवार को भी सुबह से ही पशुलोक बैराज दोनों की खोजबीन की गई, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 

विज्ञापन


बता दें कि आठ लोगों का ग्रुप दो दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूबने लगे।

Uttarakhand: राजधानी देहरादून में भीषण अग्निकांड...खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

Trending Videos
विज्ञापन

तेज लहरों के बीच युवती समेत दो पर्यटक गायब हो गए। पर्यटकों को डूबते हुए देख राफ्टिंग गाइड उनको बचाने गंगा में कूद गए। राफ्टिंग गाइड ने दो पर्यटकों को बचा लिया और चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से सुरक्षित बाहर निकल आए।

पुलिस ने बताया कि डूबने वाले पर्यटकों में नेहा (29) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश और साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश हैं। नेहा एसबीआई में कार्यरत है, जबकि साहिल छात्र है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें