इस दौरान रूपा कुमारी गंगा में डूब गई। राफ्टिंग गाइड और हेल्पर ने उसको गंगा से बाहर निकाल कर सीपीआर दिया। इसके बाद आनन-फानन रूपा को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एम्स में चिकित्सकों ने रूपा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरने के बाद मृतका के शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। बताया कि युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।