ट्रेन को रायवाला जंक्शन के आउटर पर रोका गया। वहीं, ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस को रायवाला जंक्शन पर रोका गया। जबकि हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को मोतीचूर स्टेशन पर रोकना पड़ा। करीब 1 घंटा 10 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। इस दौरान रायवाला रेलवे क्रासिंग का फाटक भी काफी देर तक बंद रहा। जिसके कारण फाटक के आसपास जाम की स्थिति पैदा हो गई।
आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जीआरपी और आरपीएफ ने स्थिति को संभाला। वरिष्ठ उप निरीक्षक चरण सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रेन का प्रेसर टूटने के बाद रेलवे फाटक पर व्यवस्था को जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला। करीब 10 बजकर 15 मिनट पर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई।