फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: लौट रहे थे घर...गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में बहे

Thu, 02 May 2024 05:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: परिवार देहरादून के सेलाकुई का रहने वाला है। गंगा में नहाने के दौरान बेटा डूबा तो पिता उसे बचाने कूद गए। इस दौरान दोनों ही तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
गंगा में बहे पिता-पुत्र की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में लोगों के गंगा में डूबने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक पिता और पुत्र गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। संजय थापा(52)अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वह अचानक रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। तभी संजय का बेटा आशीष थापा(23) गंगा में डूबने लगा।

Chardham Yatra 2024:  मॉकड्रिल...भूकंप के लगे झटके, गंगा में डूबे कई लोग...कहीं सफल हुआ प्रबंधन तो कहीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगा में उतर गए और वह भी तेज बहाव में बह गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें