ऋषिकेश लक्ष्मण झूला: हाथी ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
राजाजी टाइगर रिजर्व के गौहरी रेंज अंतर्गत बाघखाला के समीप एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस और गौहरी रेंज के वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
उत्तराखंडः ऋषिकेश में मॉर्निंग वॉक पर निकला गजराज, सामने आई दीवार तो तोड़कर आगे बढ़ा
गौहरी रेंज अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि घटना शनिवार सुबह करीब तीन बजे की है। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के चलते विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालु पैदल मार्ग होते हुए नीलकंठ धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। संभवत: यह यात्री भी नीलकंठ धाम जा रहे थे।
इस दौरान बाघखाला के समीप हाथी ने इन पर हमला कर दिया, जिससे इनकी मौत हो गई। व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है। थाना पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।