फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: चीला कॉलोनी के पीछे पहुंचा हाथी, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Tue, 26 May 2020 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

चीला कॉलोनी के पीछे 66 वर्षीय व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया। 

विज्ञापन


वहीं मंगलवार को तड़के चीला के पास आपसी संघर्ष में एक हाथी घायल हो गया जो काफी देर तक गंगा के किनारे लेटा रहा। बाद में गंगा तट पर घूमने के बाद गंगा में उतर गया और चीला की तरफ निकल गया हाथी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ गई।

Lockdown: राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में हाथियों के लिए बनवाया वाटर हॉल, मिलेगा भरपूर पानी
विज्ञापन


सोमवार की शाम आशीष गौड़ नाम के व्यक्ति ने पुलिस को चीला कॉलोनी के पीछे शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक जगवीर सजवाण ने जांच पड़ताल की तो प्रथम दृष्ट्या हाथी के हमले में मौत होने की बात सामने आई। 

मृतक की पहचान प्रेम बहादुर उम्र 66 साल पुत्र बल बहादुर निवासी चीला कॉलोनी के रूप में हुई है। सजवाण ने बताया कि संभवत: मृतक लघुशंका करने वहां गए होंगे। इसी दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया होगा।
विज्ञापन


शव को देखकर साफ हो रहा है कि मौत हाथी के कुचलने से ही हुई है। परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया गया है। वहीं मृतक के घर पर मातम छाया हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें