फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: नहाने के दौरान गंगा में बहा कंपनी के साथियों संग आया मेरठ का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Sun, 12 May 2024 08:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: गंगा में डूबा अंकुंर अपनी कंपनी के साथियों के साथ ऋषिकेश आया हुआ था। सुबह वह एक साथ के साथ गंगा में नहाने लगा, इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के शिवपुरी में आज गंगा में नहाने के दौरान मेरठ का युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंकुर गोयल(40) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी, 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर मेरठ, नौकल सिस्टम कंपनी में प्रोजेक्ट हेड है। वह अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके था।

Yamunotri Dham: उमड़ी भीड़ के बाद अब पुलिस की अपील...पर्याप्त श्रद्धालु पहुंचे, अन्य आज स्थगित करें यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह अंकुर अपने साथी अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ गंगा किनारे गया था। इस दौरान नहाने समय अंकुर नदी के बहाव में आ गया। जिसे बचाने का अक्षय ने प्रयास किया लेकिन तब तक अंकुर काफी आगे तक बह चुका था और नजरों से ओझल हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें