फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: एक और सफलता...मलेथा और लक्ष्मोली के बीच आर-पार हुई तीन किमी लंबी सुरंग

Sun, 08 Oct 2023 10:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मधुसूदन ने कहा कि अब सुरंग के अंदर के सभी कार्याें को तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। इस सुरंग की लंबाई 2.869 किमी है।
विज्ञापन
पहाड़ में सुरंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के विकास खंड कीर्तिनगर के मलेथा और लक्ष्मोली गांव के बीच रविवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की निर्माणाधीन करीब तीन किलोमीटर लंबी सुरंग आर-पार हो गई है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी व रेल विकास निगम और कार्यदायी एजेंसी नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मिष्ठान वितरण किया।

विज्ञापन


विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि रेल परियोजना का निर्माण कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। कई जगहों पर सुरंगें आर-पार हो चुकी हैं। जिससे पहाड़ पर रेल के जल्द से जल्द पहुंचने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Dehradun: कमाई का लालच देकर देशभर में 18 करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार, दुबई की फर्जी कंपनी बनाकर ऐसे लगाता था चपत

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मधुसूदन ने कहा कि अब सुरंग के अंदर के सभी कार्याें को तेजी के साथ पूरा किया जाएगा। इस सुरंग की लंबाई 2.869 किमी है। कार्यक्रम में आरवीएनएल के सीपीएम अजीत सिंह यादव, निदेशक संदीप नैनवाल, पीयूष पंत, प्रफुल्ल, राजेश अरोड़ा, भाजपा के जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, दीवान बिष्ट, दीपक राणा, मुकेश लखेड़ा, पंकज उनियाल, सुनील कठैत व प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें