श्रीनगर डैम से छोड़ा गया पानी
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण अलकनंदा का जलस्तर भी अत्यधिक बढ़ गया और चेतावनी स्तर से ऊपर बहने लगा। जिसके चलते श्रीनगर डैम से भी रविवार सुबह साढ़े आठ बजे लगभग 2 हजार से 3 हजार क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया। जिससे निचले क्षेत्रों में नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ गया।
प्रशासन ने मुनादी कर किया अलर्ट
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने मुनादी कर लोगों का अलर्ट किया। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि गंगा किनारे सभी संवेदनशील स्थानों पर टीम तैनात करने के साथ ही मशीनें भी तैनात की गई हैं। गंगा के जल स्तर बढ़ने की संभावना पर लोगों को गंगा किनारे न जाने के लिए कहा गया है। लोगों को सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने को भी कहा गया है।