फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मिली राहत...छह दिन बाद दौड़ी ट्रेनें तो स्टेशन पर लौटी रौनक, 80 से 90 फीसदी सीटें रहीं फुल

Sun, 16 Jul 2023 09:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बीते शनिवार की देर रात मुरादाबाद मंडल में लक्सर-हरिद्वार रेलखंड को ट्रेनों के संचालन के लिए दुरुस्त किया तो रविवार सुबह से ही देश के अन्य शहरों के लिए दून से ट्रेनें रवाना हुईं।
विज्ञापन
देहरादून से छह दिन बाद दौड़ी ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश से दून में प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन छह दिन बाद सामान्य हो गया। रविवार को देहरादून रेलवे स्टेशन से सभी ट्रेनें दौड़ीं तो एक बार फिर स्टेशन पर रौनक देखने को मिली। इसके चलते ऑटो-टैक्सी ऑपरेटरों के साथ-साथ वेंडरों और कुलियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सोमवार से जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


बीते शनिवार की देर रात मुरादाबाद मंडल में लक्सर-हरिद्वार रेलखंड को ट्रेनों के संचालन के लिए दुरुस्त किया तो रविवार सुबह से ही देश के अन्य शहरों के लिए दून से ट्रेनें रवाना हुईं। जबकि, दूसरे शहरों से चलने वाली कुछ ट्रेनें भी सीधे दून पहुंचीं। रविवार को देहरादून एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, बनारस एक्सप्रेस, दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, उपासना और हावड़ा एक्सप्रेस दून से रवाना की गईं। इससे दिनभर स्टेशन पर यात्रियों की चहल पहल रही। ऑटो, टैक्सी चालक, वेंडरों और कुलियों की खूब कमाई हुई।

Kedarnath Heli Service: टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के वेंडर अरविंद कुमार ने बताया, बीते छह दिन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से कामकाज पूरी तरह से ठप था। ऐसा ही हाल टैक्सी चालकों और कुलियों का भी था। टैक्सी चालक रमेश बिंजोला ने कहा, स्टेशन पर आने वाले यात्रियों पर ही हमारा काम निर्भर करता है। छह दिन में एक भी सवारी नहीं मिली, लेकिन रविवार को अच्छा काम हुआ है।

दून से ट्रेनों का संचालन रविवार को पहले की तरह सामान्य रूप से शुरू हो गया। देर शाम को दूसरे शहरों का ट्रैक भी ठीक होने के बाद मसूरी एक्सप्रेस को भी दून से रवाना किया गया। जबकि, सोमवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस भी दून से रवाना की जाएगी। बुकिंग की बात करें तो सभी ट्रेनों में 80 से 90 फीसदी सीटें बुक रहीं। दूसरे शहरों से भी ट्रेनें दून पहुंच रही हैं।
- शशांक शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, देहरादून रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें