फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश : सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधा विदेशी जोड़ा, देश विदेश से आए कई मेहमान

Sat, 25 Jul 2020 05:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऋषिकेश के रायवाला स्थित सत्यनारायण मंदिर में विदेशी जोड़ा हिंदू रीति रिवाज के साथ सात फेरे लेकर शादी की बंधन में बंधा। इस मौके पर मंदिर में हुई रस्म अदायगी के दौरान उनके देश विदेश से आए कई मेहमान मौजूद रहे।

विज्ञापन


अर्जेंटीना निवासी गोंजालो मोरांद दूल्हा की शादी फिनलैंड निवासी किया रुकानांन से हुई। दोनों पेशे से डॉक्टर हैं और छह माह पूर्व उनकी मुलाकात गोवा में हुई। इसके बाद पूरे लॉकडाउन के दौरान दौनों चंडीगढ़ में रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

कई विदेशी बराती बनकर सत्यनारायण मंदिर पहुंचे

वर्तमान में विगत दो माह से तपोवन के एक होटल में ठहरे हैं। तीर्थनगरी में प्रवास के दौरान दोनों ने वैदिक रीति रिवाज से शादी करने का निश्चय किया।

इस मौके पर तपोवन से बारात के साथ कई विदेशी बराती बनकर सत्यनारायण मंदिर पहुंचे।

सत्यनारायण मंदिर में पंडित सुभाष चंद्र नैथानी ने विदेशी जोड़े की शादी की रश्में पूरी करवाई। इस मौके पर पंडित राजकिशोर तिवाड़ी, संकल्प, अवीरजान, बच्चन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें