घटना में घायल हिमांशु गोसाई, राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू चालक को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। हिमांशु गोसाई, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू को कुछ दिन पहले एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। जबकि डाॅ. राकेश और कंपनी के कर्मी अंकुश का अभी उपचार चल रहा था।
थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि रविवार रात उपचार के दौरान कंपनी के कर्मी अंकुश का निधन हो गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना में मृतकों की संख्या अब छह हो गई है।
चालक और आस्का कंपनी के प्रबंधक से पूछताछ
वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी ने थाना लक्ष्मण झूला में आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक व चालक अश्वनी बीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने चालक अश्वनी बीजो और आस्का कंपनी के प्रबंधक को थाने बुलाकर पूछताछ की। आस्का कंपनी वाहन के मार्केटिंग का कार्य करती है।