फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल
मंगलवार को देहरादून से टेक्निकल एक्सपर्ट फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सैंपल कलेक्ट करने के साथ-साथ हादसे का मैप भी तैयार किया।
चीला मार्ग पर हुई घटना की जांच करेंगे प्रमुख वन संरक्षक
चीला मार्ग पर हुई दुर्घटना की जांच प्रमुख वन संरक्षक को दी गई है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस संबंध में भुवनेश्वर से फोन पर प्रमुख वन संरक्षक को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।