फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआईएमसी परिणाम: उत्तराखंड की एक मात्र सीट पर देहरादून के ओम दत्त शर्मा का चयन

Sun, 17 Oct 2021 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ओम दत्त शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में उत्तराखंड राज्य की एक मात्र सीट पर देहरादून के ओम दत्त शर्मा का चयन हुआ है।

विज्ञापन


गाने सुनना, फुटबॉल और क्रिकेट खेलना पसंद
ओम दत्त शर्मा देहरादून के रायपुर में रहते हैं। उनके पिता ज्वाला दत्त शर्मा व्यवसायी हैं और मां पारुल शर्मा यूपीसीएल में डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं। इससे पहले ओम देहरादून के सेंट जोजफ स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ते थे।
विज्ञापन


घर से कोई भी सेना में नहीं
ओम की मां पारुल ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में अच्छे हैं और उन्हें पढ़ाई से लगाव भी है। ओम को गाने सुनना, फुटबॉल और क्रिकेट खेलना पसंद हैं। उन्होंने बताया कि हमारे घर से कोई भी सेना में नहीं है। ओम ने यूट्यूब पर आरआईएमसी की वीडियो देखकर सेना में शामिल होने की मन बनाया।
विज्ञापन


350 से ज्यादा आवेदकों में से ओम का चयन किया गया है। पारुल ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही ओम ने आरआईएमसी परीक्षा देने के बारे में सोचा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें