फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली का विरोध कर रहे उक्रांद कार्यकर्ता भी गिरफ्तार

विज्ञापन
पीमए मोदी की कोरोना बीमारी होने के बाद भी भारी भीड़ में जनसभा करने को लेकर विरोध कर काले झंडे दिखा - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध कर रहे उक्रांद कार्यक्रताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर प्रेमनगर थाने ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें निजी मुचकले पर रिहा किया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में किया गया है। इस दौरान सांकेतिक विरोध के रूप में काले झंडे और गुब्बोर उडाए गए। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य बने 21 वर्षों के पश्चात आज भी उत्तराखंड अपने मूल मुद्दों के लिए धरातल पर संघर्षरत है। आज भी राज्य की जनता मूलभूत मुद्दो से कोषों दूर है। कहा कि इसका कारण राष्ट्रीय पार्टियां रही हे। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अब उत्तराखंड क्रांति दल जीत कर ही प्रदेश को संपन्न बनाएगा। राज्य के संसाधनों पर राज्य के मूल निवासियों का हक दिलाएगा। गिरफ्तार होने वालों में युवाओं उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं वीरेंद्र सिंह रावत, प्रीति थपलियाल, किरण रावत, प्रेम पडियार, सूरवीर सिंह नेगी, गीता बिष्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, लताफत हुसैन, प्रवीण रमोला, विनीत सकलानी, कमल कांत, सुलोचना ईस्टवाल, मोहन अस्वाल, संजय बहुगुणा, जितेंद्र पंवार, सुमित राणा, जितेंद्र, मुकेश कुंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें