सहमतिपत्र की कॉपी एक माह के भीतर जमा कराने के निर्देश
इसके साथ ही यूपीसीएल को निर्देश दिए कि वह टेंडर निकालकर न्यूनतम दरों पर इसका आवंटन करे। दोनों याचिकाओं में आयोग ने इनके संबंध में राज्य सरकार की ओर से जारी सहमतिपत्र की कॉपी एक माह के भीतर जमा कराने के लिए कहा है। अब यूपीसीएल इन योजनाओं को अमली जामा पहना सकेगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रुद्रनाथ ट्रैक पर गया यूपी का युवक चार दिन से लापता, तलाश में जुटी एसडीआरएफ, नहीं लग रहा सुराग
लॉस रिडक्शन का टेंडर निरस्त, स्मार्ट मीटर पर बोर्ड लेगा निर्णय
स्मार्ट मीटर टेंडर निरस्त होने के मामले में यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने अपना रुख स्पष्ट किया है। कहा, आरडीएसएस योजना के तहत लॉस रिडक्शन का टेंडर निरस्त किया जा चुका है। स्मार्ट मीटर संबंधी टेंडर के विश्लेषण को अभी बोर्ड सदस्यों के पास भेजा गया है। इस पर आगामी बोर्ड बैठक में निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि अभी स्मार्ट मीटर के टेंडर निरस्त नहीं हुए हैं।