फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दून से शुरू होगी वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 11 Apr 2026 11:58 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

दून से जल्द वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Flight - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। केंद्रीय नागर विमान मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है। नई उड़ानों से पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है।

उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है। इसके तहत एयरलाइन अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और वाणिज्यिक आधार पर संचालन मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अमरनाथ यात्रा की तरह होगी चारधाम यात्रियों की निगरानी, कितने यात्री कहां पर,प्रशासन को रहेगा पता
विज्ञापन


किसी भी हवाई अड्डे के लिए या हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं को आरंभ करने या बढ़ाने का निर्णय संबंधित एयरलाइंस प्रचालकों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी घरेलू एयर लाइनों के साथ साझा किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें