फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने से मना किया तो फांसी लगा ली

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मायके जाने से मना करने से नाराज महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

घटना रायपुर थाना क्षेत्र के ऋषि नगर की है। मृतक महिला की पहचान मनीता (27) पत्नी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस ऋषिनगर मुकेश कुमार के घर पहुंची। पता चला कि सुबह आठ बजे मनीता ेमायके जाने के लिए कह रही थी, लेकिन मुकेश ने मना कर दिया। थोड़ी देर वाह मनीता अपने कमरे में चली गई। मुकेश ने आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर मुकेश ने खिड़की से देखा तो मनीता पंखे से लटकी हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे वैश्य नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में यही बात सामने आई है कि मनीता अपने मायके जाने के लिए कह रही थी। मना किया तो उसने यह कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि मनीता मुकेश की दूसरी पत्नी है। उसका विवाह छह साल पहले ही हुआ था। मामले में जांच की जा रही है। परिजनों ने अपनी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें