डीजीएम सिविल, डीजीएम इलेक्ट्रिकल, मैनेजर आर्किटेक्ट, पीआरओ, असिस्टेंट मैनेजर एडमिन, असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस, असिस्टेंट मैनेजर सिविल, ऑफिस सुप्रीटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर एसएंडटी, लीगल असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन और सर्वेयर।
ऐसे करें आवेदन
यूकेएमआरसी की वेबसाइट
https://www.ukmrc.org/ पर जाएं। यहां कॅरियर के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। वेबसाइट पर ही आवेदन पत्र भी उपलब्ध है। इसका प्रिंट निकाल लें। इसे भरकर 14 जनवरी तक यूकेएमआरसी को भेज दें।
हमने हरिद्वार में रोपवे और पीआरटी प्रोजेक्टों सहित विभिन्न कार्यों के लिए 15 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। भविष्य में जरूरत बढ़ने पर और भर्तियां की जाएंगी।
-जितेंद्र त्यागी, एमडी, उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन