फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: युवा हो जाएं तैयार, जल्द होंगी 877 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति

Sat, 11 Jan 2020 06:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 19 महाविद्यालयों के अधूरे कार्यों को 2020 तक किया जाएगा पूरा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग में 877 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्तियां होंगी। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक इसके लिए लोक सेवा आयोग में पहले ही अधियाचन भेजा जा चुका है, लेकिन न्यायालय में मामला विचाराधीन होने से नियुक्तियां लटक गई थीं।

विज्ञापन


अब न्यायालय से भी नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। डॉ.धन सिंह रावत ने शुक्रवार को विधान सभा स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19 महाविद्यालयों के कार्य अपूर्ण हैं। अधूरे कार्यों को 31 मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन

मंत्री ने बैठक में सचिव उच्च शिक्षा को निर्देश दिया कि महाविद्यालयों के प्राचार्यों, नियोजन विभाग एवं वित्त विभाग की एक बैठक बुलाकर लंबित कार्यों को पूर्ण कराया जाए।

मंत्री ने यह भी कहा कि जिन महाविद्यालयों में पद स्वीकृत हैं, लेकिन छात्र नहीं हैं, उन पदों पर कार्यरत शिक्षकों को आवश्यकतानुसार अन्य महाविद्यालयों में भेजा जाए।

बैठक में सचिव उच्च शिक्षा अशोक कुमार, संयुक्त सचिव एमएन सेमवाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा कुमकुम रौतेला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें