फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 103 नर्सिंग अधिकारी और 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Wed, 19 Nov 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चयन बोर्ड ने खाली पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन दो से 22 दिसंबर तक किए जाएंगे। सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी के लिए 63 पद निर्धारित हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में 103 नर्सिंग अधिकारियों व 30 दंत चिकित्सकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दो दिसंबर से होंगे।

विज्ञापन


बुधवार को चयन बोर्ड ने खाली पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन दो से 22 दिसंबर तक किए जाएंगे। सीधी भर्ती में नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी के लिए 63 पद निर्धारित हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक के लिए 31 पद, नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिप्लोमाधारक पांच व नर्सिंग अधिकारी (पुरूष) डिग्रीधारक के लिए चार पद हैं।

Uttarakhand: घोषित हुआ परीक्षा परिणाम, चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिले 142 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन


दंत चिकित्सकों के 30 बैकलॉग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसमें अनारक्षित वर्ग के चार, अनुसूचित जाति 14, अनुसूचित जनजाति तीन व अन्य पिछड़ा वर्ग नौ पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तीन से 23 दिसंबर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में खाली पदों पर भर्ती करना सरकार की प्राथमिकता है। इससे अस्पतालों में सेवाएं सुदृढ़ होंगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें