फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 24 से करेंगे कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रहे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन के क्रम में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी कार्य बहिष्कार में शामिल होकर कामकाज बंद करने की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं के ब्लॉक संगठन ने घोषणा करते हुए कहा कि 24 नवंबर से कार्यकर्ता अनिश्चित काल के लिए कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर देंगी।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कृतना शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पिछले काफी समय से अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन करती चली आ रही हैं। परंतु शासन स्तर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। हाल के दिनों में प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार करके अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। इसलिए कालसी ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी 24 से कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगाें को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संगठन की उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उर्मिला चौहान, सुमित्रा भंडारी, नीना तोमर, सुनीता-चौहान, उर्मिला तोमर, रीना, हंसी तोमर, कल्पना, पूनम, प्रभा देवी, ऋषिका, सुमन, दीपा पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें