फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गिरेंगे फल और सब्जियों के दाम

Thu, 26 Sep 2013 01:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द खराब होने वाली सब्जियों और फलों पर मंडी शुल्क में छूट मिलेगी। इससे दूनवासियों को फल और सब्जियों में हो रही महंगाई से कुछ राहत होगी।
विज्ञापन


कई प्रस्तावों पर सहमति
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में मंडी शुल्क में छूट सहित कई प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति बनी। होटल पैसिफिक में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गए। बैठक में मंडी उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हरबंस सिंह चुग ने कहा कि हरि मिर्च, धनिया और कुछ अन्य सब्जियों और फलों से मंडी शुल्क में छूट दी जाएगी।

पढ़ें, यह छोटा सिलेंडर देगा बड़ी मुश्किलों से राहत

इसके लिए शीघ्र ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा दुग्ध समितियों को चारा काटने की मशीन के लिए 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। किच्छा में मछली मंडी का उच्चीकरण, अगस्तमुनि में उप मंडी स्थल स्थापित किए जाने एवं पर्वतीय क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के लिए रोड मैप तैयार करने सहित कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडी समिति में पहले कर्मचारियों, अधिकारियों का प्रमोशन होगा। इसके बाद ही खाली रह गई सीटों को प्रति नियुक्ति से भरा जाएगा। बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन सिंघल, प्रमुख सचिव कृषि डा.रणवीर सिंह, अपर सचिव वित्त आरसी अग्रवाल, डायरेक्टर संजय किशोर महेंद्रू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रतिनियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन
उत्तराखंड मंत्री समिति कर्मचारियों ने विभाग में कर्मचारियों को प्रति नियुक्ति पर रखे जाने के विरोध में होटल के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि मंडी समितियों में 25 से 30 साल से एक ही पद पर हैं। जबकि दूसरे विभागों से यहां कर्मचारियों को प्रति नियुक्तियों पर लाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष कुलदीप नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय डबराल आदि मौजूद थे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें