फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह छोटा सिलेंडर देगा बड़ी मुश्किलों से राहत

Thu, 26 Sep 2013 01:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के एक निजी कॉलेज में प्रवेश के बाद विनोद नौटियाल के सामने भोजन बनाने के लिए गैस की समस्या खड़ी हो गई। उसने बाजार से गैस का छोटा गैस सिलेंडर लिया। लेकिन इसके बाद गैस भराने के लिए दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन


हालांकि ऐसे सिलेंडरों में शहर में कई जगहों पर गैस भरी जाती है लेकिन यह कार्य गैरकानूनी होने की वजह से गैस भरने वालों पर सख्ती रहती है। ऐसे में छोटा गैस सिलेंडर रखने वालों को खासी परेशानी होती है।

छोटे गैस सिलेंडर की जरूरत
यह समस्या केवल विनोद की नहीं है। उसके जैसे राजधानी और अन्य जगहों पर रहने वाले बहुत सारे छात्र और नौकरीपेशा लोगों की है, जिन्हें छोटे गैस सिलेंडर की जरूरत होती है।
विज्ञापन


इन्हीं लोगों की समस्या को दूर करने के लिए गैस एजेंसियों ने पांच किलो वाले सिलेंडरों को वर्ष 2001 में बाजार में उतारा है। हालांकि प्रचार-प्रसार नहीं होने से जरूरतमंद लोग इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। यह सभी गैस एजेंसियों पर आसानी से उपलब्ध है।

शादी और पार्टी में बन सकता है खाना
शादी और पार्टी जैसे कार्यक्रमों में कामर्शियल गैस सिलेंडर लगाना अनिवार्य है। मगर 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडरों को शादी, पार्टी या अन्य फंक्शन में खाना पकाने, रोशनी करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

ये है खर्च-(5 किलो का सिलेंडर रुपए में)
सिक्योरिटी- 350 (वापस होती है)
रेग्यूलेटर- 150 (वापस होती है)
रबर ट्यूब-170
सिलेंडर रिफलिंग- 411
नया कनेक्शन खर्च-250

भराने का खर्च
एजेंसी- 411 रुपए प्रति सिलेंडर
बाजार- 120-125 रुपए प्रति किलो

बिक्री का आंकड़ा
2011-12--1000
2012-13--682
2013- अगस्त तक- 283

यहां है अधिक मांग
रानीखेत-60, घनसाली-60, मुनस्यारी-42, टिहरी 36, अल्मोड़ा-15, पिथौरागढ़-10

खुद सिलेंडर लाने पर मिलेगी 15 रुपए की छूट
एजेंसी या गोदाम से खुद सिलेंडर लाने पर उपभोक्ता को होम डिलिवरी चार्ज नहीं देना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को एजेंसी में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। ऐसे उपभोक्ताओं से बुकिंग के समय होम डिलिवरी चार्ज के 15 रुपए नहीं लिए जाएंगे।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत के साथ होम डिलिवरी चार्ज के 15 रुपए जोड़कर रसीद काटी जाती है। हालांकि, कई इलाकों में लोगों को घर पर गैस नहीं मिल पाती। लोगों को एजेंसी या गोदाम पहुंचकर सिलेंडर लाना पड़ता है। बढ़ती शिकायतों के बाद अब तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत दी है।

दून एलपीजी गैस एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए उपभोक्ता को शपथ पत्र, केवाईसी फार्म, आईडी और एड्रेस प्रूफ एजेंसी में जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद इन उपभोक्ताओं से होम डिलिवरी चार्ज नहीं लिया जाएगा। उपभोक्ता चाहें तो इस रजिस्ट्रेशन को बाद में रद्द करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें