फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारें मे श्रद्धा पूर्वक मनाई रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्वावधान मे शरोमणि भगत रविदास जयंती कथा कीर्तन के रूप मे श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सुबह नितनेम के बाद भाई चरणजीत सिंह ने ‘आसा दी वार का, बेगमपुरा शहर को नाओ, दुख अदोह नहीं तह ठाओ...’ का शबद गायन किया। प्रधान गुरबक्श सिंह के परिवार ने रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले।
विज्ञापन

हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने कहा कि भगत रविदास ने अपनी वाणी मे प्रभु के गुण गाए हैँ और प्रभु को हमेशा माधो शब्द से पुकारा है। रविदास ने अपने जीवन में से जात-पात के भ्रम को तोड़ कर हमें एक प्रभु के साथ मिलाप करने की बात समझाई। भाई गुरदियाल सिंह ने ‘कह रविदास परओ तेरी संभा’ और भाई सतवंत सिंह ने ‘साची प्रीत हम तुम सियों जोरी...’ शबद का गायन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का संचालन सेवा सिंह मठारु मे किया। इस अवसर पर गुलजार सिंह, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजिंदर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, देविंदर सिंह भसीन, मुकेश जोशी, पुखराज सिंह, विनोद नेगी, आशीष भट्ट आदि मौजूद रहे।
उधर गुरुद्वारा श्री गुरु हरि राय साहिब (सातवीं पातशाही) देहरा खास में संगत ने भगत रविदास का 645 वां जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया। इस अवसर पर सुबह साढ़े चार बजे विशेष दीवान शुरू हुआ। जिसमें सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश हुआ। नितनेम व श्री सुखमनी साहिब का पाठ के बाद भाई गंगा सिंह, भाई रोहित सिंह, हजूरी रागी जथ्था ने शबद गायन कर संगतों को निहाल किया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया गया।
विज्ञापन

संत रविदास की शिक्षा आज भी देती है प्रेरणा
देहरादून। संत रविदास जयंती के मौके पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शास्त्री नगर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास की शिक्षा आज भी समाज को प्रेरणा देती है। वे हमारे प्रेरणास्रोत हैं। संगठन के चेयरमैन सचिन ने कहा कि रविदास ने छुआछूत और जातिवाद को खत्म कर आपसी सद्भाव एवं प्रेम से रहना सिखाया। जिसके लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, सारिका चौधरी, जितेंद्र दंडोना, अमित अरोड़ा आदि मौजूद रहे। उधर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों को संत रविदास जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने मानवता को सबसे बड़ा मूल मंत्र दिया। वह धर्म जाति ऊंच नीच के भेद भाव के खिलाफ समाज को हमेशा जाग्रत करते रहे। इस अवसर पर अवधेश कथीरिया, संजय कटारिया, माया वर्मा, मीनाक्षी बिष्ट, नवीन कुमार, आशीष देसाई, राम मूर्ती, सन्नी कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें