अब सरकार ने योजना का विस्तार करते हुए हर राशनकार्ड धारक व गरीब को उज्ज्वला योजना का लाभ देने की योजना बनाई है। इससे हरिद्वार जनपद के 3 लाख 95 हजार राशनकार्ड धारक योजना में शामिल हो जाएंगे, लेकिन राशनकार्ड धारक को उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए गरीबी की स्थिति दर्शाने वाले 14 बिंदुओं का घोषणा पत्र का भरकर जमा करना होगा।
इसके बाद मुख्यालय स्तर पर इन बिंदुओं के उत्तर के आधार पर ही ओवदक का चयन उज्ज्वला योजना के लिए किया जाएगा और अपात्रों का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। परिवार में किसी के नाम गैस सिलिंडर न हो उसे ही उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा। सरकार के नियमों के अनुरूप जिस परिवार की आय सालाना पांच लाख रुपये से अधिक है, उस परिवार को राशन कार्ड की सुविधा नहीं दी जाएगी।
परिवार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण योजना के अंतर्गत बड़ा सिलिंडर लेने में अक्षम हैं, उनके लिए भी सरकार नई सौगात लेकर आई है। सूत्रों की मानें तो ऐसे परिवार जो बड़ा सिलिंडर रीफिल नहीं करा सकते, उन्हें पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलिंडर दिए जाएंगे। ताकि वह आसानी से सिलिंडर रीफिल करा सकें।
सरकार ने उज्ज्वला योजना का विस्तार किया है। इसके तहत अब हर राशनकार्ड धारक को सरकार की कल्याणकारी उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आधारकार्ड और राशन कार्ड होना अनिवर्य है।
- राहुल शर्मा, जिलापूर्ति अधिकारी, हरिद्वार