फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नई व्यवस्था लागू होने तक राशा कंपनी संभालेगी सेवाएं

Wed, 02 Sep 2026 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम देहरादून में नागरिक सुविधाओं और आवश्यक सेवाओं के सुचारु संचालन को लेकर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशा कंपनी की ओर से वर्तमान में संचालित विभिन्न कार्यों, उपलब्ध संसाधनों और सेवा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में आयोजित बैठक में नागरिक सेवाओं की निरंतरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय लिया गया कि नई कंपनी अथवा वैकल्पिक व्यवस्था के प्रभावी रूप से लागू होने तक राशा कंपनी अपने वर्तमान कार्यों का संचालन पूर्ववत करती रहेगी। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस संक्रमण काल के दौरान आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए।
नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने राशा कंपनी को आवश्यक मानव संसाधन, वाहन और अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित सेवा स्तर को बनाए रखने, कार्यों की नियमित निगरानी करने और प्रभावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि नई कंपनी या वैकल्पिक व्यवस्था लागू होने के बाद राशा कंपनी अपने वर्तमान कार्यों से संबंधित सभी अभिलेख, आंकड़े, संसाधन, वाहन, उपकरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विधिवत एवं पूर्ण रूप से हस्तांतरण करेगी। बैठक में स्मार्ट सिटी के अधिकारी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह, सहायक नगर आयुक्त राजवीर चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें