उत्तराखंड वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों को जिंदा दुर्लभ लाल मूंगा खुखरी सांप नैनीताल के तराई पूर्वी वन प्रभाग में मिला है। विभाग ने इसको एक विशेष शीशे के कक्ष में रखकर अध्ययन शुरू कर दिया है।
देश में 1936 में लाल मूंगा खुखरी सांप रिपोर्ट हुआ था। इसके बाद इस सांप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 2014 में जंगलात के सहयोग से वन्यजीव विशेषज्ञ विपुल मौर्य और सर्प विशेषज्ञ जे. सिंह ने इस प्रजाति के मरे सांप को नैनीताल जिले के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में तलाश किया था।
इसके बाद से पूरे इलाके में खोजबीन चल रही थी। विपुल मौर्य बताते हैं कि इसी इलाके में यह लाल मूंगा खुखरी सांप जिंदा मिला है।