फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता का ये हाल, इंसाफ ले लिए मां के साथ बैठी धरने पर

Fri, 23 Sep 2016 08:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
धरने पर बैठी रेप पीड़िता - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर खुद को पीड़ित बता रही युवती अपनी मां के साथ हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर पुलिस पिकेट के नजदीक धरने पर बैठ गई। युवती के धरने पर बैठते ही ज्वालापुर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवती और उसकी मां को समझा बुझाकर कोतवाली लाया गया। फिर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर युवती लौट गई।
विज्ञापन


जून माह में यूपी के हमीरपुर की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। सुभाषनगर के पास रहने वाली युवती का आरोप था कि घटना वाले दिन वह अपने जीजा के घर पर मौजूद थी और उसकी बहन अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन

जीजा ने चचेरे भाई की मदद से किया रेप

रेप - फोटो : demo pic
आरोप है कि तभी जीजा, अपने चचेरे भाई एवं एक दोस्त के साथ घर आया। इसके बाद जीजा के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने में जीजा और उसके चचेरे भाई ने सहयोग किया था।

बृहस्पतिवार को युवती अपनी मां के साथ चंद्राचार्य चौक पर पहुंची और धरने पर बैठ गई। हाथ में हमें इंसाफ दिलाओ की तख्तियां ली हुई थी। यह जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए।

एसएसआई कमल मोहन भंडारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे समझा बुझाकर युवती और उसकी मां को कोतवाली लाया गया। एसएसआई ने बताया कि युवती को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें