इन कलाकारों की मंच से पहले की पहचान
पात्र, कलाकार, व्यवसाय
राम, साहिल मोदी, हरिद्वार के मशहूर मोहन पूरी वाले, बड़े होटल कारोबारी करोड़पति परिवार से हैं।
हनुमान, अरुण वर्मा, प्राइवेट फर्म में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
रावण, डॉ. विजय, बीडीएस में स्नातक व चिकित्सा क्षेत्र में कई डिग्री और डिप्लोमा हासिल करने वाले चिकित्सक, खड़खड़ी में दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी क्लीनिक चलाते हैं।
दशरथ, संजीव गिरी, खड़खड़ी में माला और प्रसाद आदि की दुकान है।
पवन, राघव चौधरी, बिजनौर उत्तर प्रदेश के निवासी, हरिद्वार में रहकर कंबल की दुकान पर काम करते हैं और वर्षों से मंचन में हिस्सा ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Operation Ajay: इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का जताया आभार
इंद्र और वरुण, अंकित ठाकुर, मथुरा के मूल निवासी, अब हरिद्वार में ही परिवार समेत बस गए, दुकान पर रहकर काम कर वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
पृथ्वी, शिखर जौहरी, भल्ला कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के प्रपौत्र हैं और तीसरी पीढ़ी से इस रामलीला मंचन में अभिनय कर रहे हैं।