फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जलने से पहले मन मोह लेगा रावण

Wed, 01 Oct 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में जगह-जगह रावण के पुलते तैयार हो रहे हैं। कुछ पुरानी जगह हैं जहां सालों से पुतले बनाए जा रहे हैं, तो इस साल कई नई जगहों पर भी रावण का पुतला जलेगा। देखा जाए तो शहर में गली-गली हर कोई रावण का पुतला खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन


सबसे खास बात तो यह है कि इसबार विजय दशमी के दिन ही नहीं, बल्कि उसके दो दिन बाद रविवार को भी रावण का पुतला दहन देखने का मौका मिलेगा। इसकी पूरी तैयारी है। पुतलों की बात करें तो जलने से पहले यह सबका मन मोह लेगा। कुछ ऐसे ही विशेष पुतले बन रहे हैं शहर में। दशहरा पर्व की तैयारियों पर पेश है ‘अमर उजाला’ की रिपोर्ट।

पटेलनगर के रावण को खास बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां चमकीले वस्त्र-आभूषण के साथ जूतियां रावण को चार चांद लगाएंगी। यही वजह है कि आमतौर पर 35 से 50 हजार रुपए में तैयार होने वाला रावण इस बार एक लाख 35 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


सेवा कुंज समिति एवं स्टार क्लब दशहरा कमेटी पटेलनगर की ओर से रावण तैयार कराया जा रहा है। मुजफ्फरनगर से आए जनता फायर वर्क्स के कारीगर इनदिनों रावण का पुतला तैयार करने में जुटे हैं। रावण के चेहरे को स्किन कलर दिया जा रहा है।

रावण को कागज से ढकने की जगह वाटर प्रूफ कपड़े पहनाए गए हैं। इसबार रावण की जूतियां खास हैं। लाल रंग के वेलवेट के कागज और मोतियां की विशेष जूतियां तैयार की गई हैं। जबकि आमतौर पर कागज से ही रावण के पैर या जूते बना दिए जाते हैं।
Trending Videos

राक्षस के मुंह से निकलेगी आग

रामलीला कला समिति की ओर से इस बार तीन मंजिला लंका बनवाई जा रही है। यही नहीं यहां पहली बार लंका के साथ खड़ा होगा 35 फुट का राक्षस।

इस राक्षस के मुंह से आग निकलती हुई दिखाई देगी। लंका के चारों तरफ भी राक्षस के चेहरे दिखाई देंगे। समिति के अध्यक्ष राकेश भंडारी ने बताया कि पानी के भीतर आतिशबाजी का दृश्य भी रखा गया है।

परेड ग्राउंड में जलेगी तीन मंजिला लंका
परेड ग्राउंड में 60 फीट के रावण के पुतले के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी तैयार किए गए हैं। यही नहीं तीन मंजिला लंका भी यहां जलाई जाएगी। रावण का पुतला पूरी तरह से लाइटों से ढका होगा। रावण के बाकी नौ चेहरों का साइज भी बढ़ाया गया है।

यहां महिला कारीगरों भी पुतला तैयार करने में जुटे हैं। दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से परेड ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में इस बार सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया गया है। यही वजह है कि वीआईपी पास लेकर प्रवेश करने वाले लोगों के बैक साइड में बल्लियों के साथ ही इस बार जाली भी लगाई गई है।

प्रधान सरदार संतोख नागपाल ने बताया कि यहां 600 लोगों के बैठने का इंतजाम है। बताया कि प्रशासन की सख्ती की वजह से इस बार साढ़े चार बजे के बाद वीआईपी एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन

यहां कलरफुल होगा रावण

1947 से प्रेमनगर में दून का सबसे पुराना रावण तैयार किया जा रहा है। तब से ही यहां रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। 55 फीट का रावण इस बार बेहद कलरफुल नजर आएगा।

साथ ही मेघनाद और कुंभकरण भी कुछ अलग रंग में होंगे। पुतला तैयार करने वाले गिरीश कुमार ने बताया कि रंग भरने के अलावा रावण को खास तरह से रूप दिया जा रहा है।

क्लेमेंटटाउन में खाक होगा 50 फीट का रावण
क्लेमेंटटाउन में 50 फीट का रावण जलाया जाएगा। यहां का रावण भी कुछ खास रंगों में रंगा नजर आएगा। इसके साथ ही हिंदू नेशनल स्कूल में 55 फीट के रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले फूंके जाएंगे।

यहां पुतला दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। यहां रावण की ऊंचाई पिछले साल से करीब 10 फीट अधिक रखी गई है।

ये है संडे स्पेशल रावण
सभी जगह दशहरे के दिन शुक्रवार को रावण के पुतले जलाए जाएंगे। वहीं कालिका माता मंदिर मार्ग पर रावण दहन रविवार को होगा। बाल युवा संघ की ओर से रविवार के लिए रावण तैयार किया गया है। 25 फीट के इस रावण को जलाए जाने के साथ ही यहां आतिशबाजी भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें