फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया का सामाजीकरण है सोशल मीडिया: रामदेव

Sun, 27 Jul 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि सोशल मीडिया वास्तव में मीडिया का सामाजीकरण है। इस मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडियाकर्मियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


स्वामी रामदेव शनिवार को पतंजलि योगपीठ में प्रारंभ हुए सोशल मीडिया कर्मियों के शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस शिविर में देशभर से करीब पांच हजार युवा भाग ले रहे हैं।

भटका भी सकता है सोशल मीडिया
रामदेव ने कहा कि मीडिया सिद्धांत है, तो सोशल मीडिया व्यवहार। मीडिया अवधारणा बनाता है, जबकि सोशल मीडिया जनता के बीच रहकर मनोभावों को टटोलता है। समाज में दोनों मीडिया की भूमिका समान हो गई है।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा कि सोशल मीडिया से जुड़े युवाओं को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। प्रभावशाली तंत्र व्यक्ति को भटका भी सकते हैं। ऐसा हुआ तो समाज भटक जाएगा।

हर क्षण सोशलः बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि समाज के बगैर कोई जीवित नहीं रह सकता। हमारा हर क्षण सोशल है, अत: सोशल मीडिया का महत्व बढ़ जाता है। यह समाज धर्म है। समाज धर्म से हर मनुष्य को जुड़ना होगा। सोशल मीडिया में अमानवीयता का प्रवेश न हो जाए यह ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन


शिविर में काव्य सम्मेलन भी आयोजित किया गया। कवि ओमकार पंवार, सुरेश जैन, सुदेश चौहान आदि ने रचनाएं पढ़ी। स्वामी रामदेव ने कवियों का आभार व्यक्त किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें