फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर बने बाबा रामदेव

Thu, 15 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने हरियाणा को देश में अग्रणी बनाने के लिए बाबा रामदेव को प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। हरियाणा को योग और आयुर्वेद में देश का सिरमौर बनाने के लिए बाबा रामदेव वहां की सरकार के साथ काम करेंगे। विश्व का पहला हर्बल फॉरेस्ट हरियाणा में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार रात अपनी टीम के साथ पतंजलि पहुंचे हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार दोपहर दिव्य योग मंदिर में पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि हरियाणा के 6500 गांवों व शहरों में योगशालाएं खोली जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों को पतंजलि में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक पीटीआई शिक्षक को पतंजलि में योग सिखाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र के सरकारी कृष्णा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाएगा। स्वामी रामदेव और हरियाणा सरकार मिलकर इसका संचालन करेंगे। पंचकुला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेचुरोपैथी सेंटर खोला जाएगा। इस कार्य में पतंजलि योगदान करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा में बनेगा विश्व का पहला हर्बल फारेस्ट

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में विश्व का पहला हर्बल फोरेस्ट विकसित किया जाएगा। प्रदेश के सभी अस्पतालों में आयुष विंग खोले जाएंगे। हरियाणा के 550 आयुर्वेदिक डाक्टरों को रिफ्रेश कोर्स पतंजलि में कराया जाएगा।

सभी विषयों पर चर्चा पूरी
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ सभी विषयों पर चर्चा पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पहल पर बाबा रामदेव को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

मंत्री के साथ अधिकारियों का दल भी
हरियाणा के खेल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ उच्चाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पतंजलि पहुंचा था। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ पतंजलि के करीब 50 केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने योगग्राम में चल रहे आयुर्वेद प्रकल्पों में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

योग हमारी नहीं पूर्वजों की देन: रामदेव

बृहस्पतिवार को दिव्य योग मंदिर में पत्रकारों से वार्ता में बाबा रामदेव ने कहा कि अपने शासन काल में कांग्रेस ने पतंजलि योगपीठ को सैकड़ों नोटिस दिए लेकिन जांच में सभी खारिज हुए। यही वजह है कि आज हमारी कंपनियों का कारोबार दो हजार करोड़ से आगे पहुंच गया है।

बाबा रामदेव ने कहा कि हमने योग नहीं बनाया, अपितु पूर्वजों के योग को आगे बढ़ाया है। अब देश का युवा नशे की ओर नहीं भागेगा, अपितु योग अपनाकर चरित्रवान बनेगा।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें एंबेसडर बनाने से उत्तराखंड चूक गया, इस पर बाबा ने कहा कि उनका किसी से बैर नहीं है। योग पाठ्यक्रम लागू करने का काम हरियाणा से शुरू होगा और फिर देश में फैल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें