उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव हमेशा कहते हैं कि वो अपने उत्पादों में कैमिकल का इस्तेमाल नहीं करते। विटामिन सी, जिंक और कैल्शियम तो कैमिकल हैं। वो कैसे इनका इस्तेमाल कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि सरकार को पतंजलि का ड्रग लाइसेंस रद्द करना चाहिए।
डा. खन्ना ने कहा कि हरियाणा में आईएमए ने सरकार को पत्र लिखकर कोरोना किट में कोरोनिल का इस्तेमाल रुकवा दिया है। उत्तराखंड में भी इसके लिए अनुरोध किया गया है।
सीएम को नहीं करना चाहिए था उद्घाटन
आईएमए सचिव डा. खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री को पतंजलि के अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से बचना चाहिए था। बाबा रामदेव वहां मरीजों को क्या दवा देंगे, मरीजों के उपचार की उनके पास कोई स्पष्ट रूपरेखा नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं लेकिन अन्य लोगों को समझनी चाहिए।